दिल्ली पुलिस ने पकड़ी सहारनपुर से चोरी की सरकारी दवाओं की बड़ी खेप

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। अवैध दवा कारोबार का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सहारनपुर के खान मार्किट से जुड़े कुछ व्यापारियों की भूमिका उजागर हुई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में चोरी की सरकारी दवा व नकली और नशीली दवाओं की बड़ी खेप की तस्करी हो रही थी। इस मामले में सहारनपुर के एक दवा व्यापारी सहित तीन आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जांच में सामने आया कि दवा व्यापारी सील बंद पेटियों में माल भेजते थे। लेकिन उनके साथ लगाए गए बिल किसी दूसरी फर्म के नाम पर होते थे।

इस तरीके से अवैध दवाओं को वैध दिखाकर देशभर में सप्लाई किया जा रहा था। यह भी खुलासा हुआ कि अलग-अलग जनपदों से चोरी की गई दवाएं सहारनपुर के रास्ते ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजी जाती थीं। जिससे दवा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। वही ट्रांसपोर्टरों को गुमराह कर एक जगह की खेप दूसरी जगह भेजने की साजिश भी सामने आई है। घटना के बाद सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोबिन ने सभी ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।



