उत्तर प्रदेश

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में गरजे पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। जन्म मृत्यु विभाग को नगर निगम द्वारा 3 जोन में बांटने का कार्य किया गया था जिसमें मंडी समिति से लेकर खाता खेड़ी तक के वार्ड जॉन दो और तीन में शिफ्ट कर दिए गए थे जिससे आम नागरिक को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था जिस संबंध में आज पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा द्वारा बड़ी मजबूती से उस विषय को रखा गया जिस पर महापौर और नगर आयुक्त ने जॉन दो और तीन की एकस्ट्रा विंडो नगर निगम में खुलवाने का आदेश पारित किया पिछले काफी समय से अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त ने अधिकारियों को ज्ञापन देने का काम किया था।

इसके अलावा टैक्स पर 20% की छूट का भी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया कंप्यूटर ऑपरेटर वह अन्य कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने हेतु भी प्रस्ताव टीम को रोड के द्वारा सदन में रखा गया वह सहारनपुर नगर में पिछले काफी समय से सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से न होने की वजह से एक कंपनी जो सहारनपुर नगर के युवाओं को रखकर सफाई कार्य करवाने का काम करेगी वह प्रस्ताव भी पास किया गया विद्युत विभाग और नजूल से पिछले समय हुए खर्च का भी ब्यौरा सदन में मांगा गया टिंकू अरोड़ा ने कहा इससे पहले भी पत्र दिया गया था लेकिन कोई ब्यौरा नहीं दिया गया तत्काल ब्यौरा दिलवाने का आदेश नगर आयुक्त द्वारा किया गया इसके अलावा अन्य वार्डों की समस्याओं को भी टिंकू अरोड़ा ने सदन में मजबूती से रखने का कार्य किया।

Related Articles

Back to top button