उत्तर प्रदेश

किसान रालोद की शक्ति है: चौधरी नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने मिशन 2027 की शुरुआत कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय लोकदल 2 मई को जबरदस्त दस्तक देने जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पिछले दिनों मेरठ,मथुरा, मुजफ्फरनगर, सिवालखास व अन्य स्थानों पर कई रैली करके अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।जनसभाओं में उमड़ती भीड़ ने सभी पार्टियों के होश उड़ा दिए है। जयंत चौधरी 2 मई से उत्तराखंड में जबर्दस्त दस्तक देने जा रहे है। गुरुकुल नारसन के पास गांव हरजौली जट्ट में किसानों के महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करके विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल 2027 में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती देने में लगे हुए हैं। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में जयंत चौधरी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है। राष्ट्रीय लोकदल बहुत बड़ी ताकत बनता जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2027 में राष्ट्रीय लोकदल मजबूत स्थिति में होगा। लाखों की संख्या में युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हैं जिससे पार्टी को ताकत मिली है।

Related Articles

Back to top button