विधायक आशु मलिक की पहल से देहात को 100 करोड़ की सौगात

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। देहात विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशु मलिक के प्रयासों से क्षेत्र में बड़े विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। नगर क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।विधायक आशु मलिक ने बताया कि 32 में से 31 गांवों में शहरी फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना भी इसमें शामिल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए, जिन पर नगर विकास मंत्री ने सहमति प्रदान की। इसके अतिरिक्त नागादेव नदी पर पुल निर्माण के लिए भी स्वीकृति मिली है, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अन्य निर्माण कार्यों हेतु 1.10 करोड़ रुपये की धनराशि भी मंजूर की गई है। विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।



