कराटे आत्मरक्षा के लिए सबसे उत्तम खेल: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
गाजियाबाद। ऑल इंडिया कराटे चैंपियन शिप में जिंदल पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा व राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि खेलो के इस महाकुंभ के लिए में अध्यक्ष विजय कौशिक सहित पूरी आयोजक कमेटी को खेलो के इस विशाल आयोजन के लिए में बधाई, साधुवाद देता हूं कराटे चैंपियन शिप का यह विशाल आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा। विभिन्न राज्यों से आए हुए ये नन्हें मुन्ने सितारे एक दिन देश का भविष्य बनाएंगे। यह आयोजन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है खेलो के ऐसे विशाल आयोजन होते रहने चाहिए इससे देश में खेलो को बढ़ावा मिलेगा।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि कराटे एक खेल ही नहीं बल्कि आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। कराटे सीखने से खिलाड़ी वक्त पड़ने पर आत्मरक्षा भी कर सकता है। इस दौरान आयोजक कमेटी के अध्यक्ष विजय कौशिक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह टीटू,रालोद अध्यक्ष रेखा चौधरी, महासचिव राजीव मुंडेलवाल, उपाध्यक्ष नौशाद अली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



