उत्तर प्रदेश

भाजपा छुटमलपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, मिशन-2027 और बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

छुटमलपुर। भारतीय जनता पार्टी छुटमलपुर मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को शक्ति केंद्र फतेहपुर-1 के अंतर्गत फतेहपुर भादो स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अमित सैन ने संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान एवं मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुड़ने और इसे पूरा करने की अपील की। बैठक में संगठन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्य समिति सदस्य अंकित वर्मा, विकास गुप्ता, प्रवेश काम्बोज, जिला संयोजक डॉ. अक्षय दीक्षित, पूर्व जिला मंत्री यशपाल प्रजापति, मंडल महामंत्री विशाल बंसल, दिनेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बाबूराम राठौर, बबीता काम्बोज, राहुल कश्यप, अंकुर सैनी, मोनी काम्बोज, राजकुमार प्रधान, राजेश राणा, उधम सिंह चौहान, डॉ. संजय सैनी, मनोज महेश्वरी, गीता राम, ओम प्रकाश रविदास, डॉ. राकेश कुमार, राजकुमार काम्बोज, सोविन्दर काम्बोज, प्रतीत उपाध्याय, गगन वर्मा, सुखपाल प्रधान, धर्मपाल सैनी, रविंदर धीमान, राजेंद्र सैन, उषा राठौर, कमला, रेणु काम्बोज, उर्मिला सैनी सहित शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button