उत्तर प्रदेश

सपा को नकुड़ में मिली नई ताकत साहिल खान के साथ सैकड़ों समर्थक पार्टी में हुए शामिल

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी को नकुड़ विधानसभा में बड़ा बल मिला है नकुड़ में 55 हजार वोट पाने वाले युवा नेता साहिल खान के साथ आज सैकड़ों समर्थकों ने सपा की सदस्यता ली है। 2 दिन पहले ही लखनऊ में अखिलेश यादव के समक्ष साहिल खान ने सपा में दोबारा वापसी की थी और शनिवार को साहिल खान के सहारनपुर स्तिथ आवास पर उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर सपा नेता साहिल खान ने कहा कि मैं अपने पुराने घर में वापसी कर रहा हूं, समाजवादी पार्टी वही पार्टी है जहां से मैंने सियासी शुरुआत की थी। मेरी वाल्दा ने मेरा हाथ अखिलेश यादव जी के हाथ में दिया था।

2027 में अखिलेश जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे। साहिल खान के साथ बड़ी संख्या में युवा, किसान और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सपा में शामिल हुए हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर लोगों के आने से सहारनपुर की सियासत में सपा की स्थिति काफी मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button