जंतर-मंतर पर छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
रुड़की। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में उप-जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को छह सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन सौंपने से पूर्व पुरानी कचहरी स्थित उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि जंतर-मंतर पर नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर हजारों छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार के विपरीत है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर जवाबदेही तय करे।

पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक रोकना उनकी आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विफल रही है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को भेजे गए छह सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल, राव शेर मोहम्मद, विकास त्यागी, पूजा गुप्ता, डॉ. हरविंदर सिंह, ओमबीर सिंह मलिक, अजय कुमार चौधरी, सुहैल अहमद, सुशील कश्यप, सुधीर चौधरी, सुनील शर्मा, मिंटू प्रधान, सुभाष चंद्र शर्मा, अताउर्रहमान, अनिल कुमार पुंडीर, उम्मेद गाजी, वैभव सैनी, लवी त्यागी, मेलाराम प्रजापत, विजयपाल सिंह, गौरव प्रधान, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, नूर आलम अंसारी, मोनू त्यागी, नूर आलम राजा, तारिक जावेद, इरशाद मीर, तुषार गोयल, अनूप शर्मा, यशवीर सिंह सैनी, नितिन जिंदल, रमेश कुमार, बाबू प्रधान, अनुज सालार, विनोद कुमार एडवोकेट, पंडित वीरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, राव शाहनवाज खान, शमशेर अली, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



