उत्तराखंड

शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती ऐतिहासिक स्तर पर मनाई, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती शहीद जगदीश वत्स पार्क, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में ऐतिहासिक स्तर पर मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण से किया। इसके बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान हुआ तथा मदन कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, स्वामी शरद पुरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, समिति अध्यक्ष देशबंधु और महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश मोहन ने किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोतियों की माला से स्वागत किया गया। मदन कौशिक ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया। महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आभार व्यक्त करते हुए शहीद जगदीश वत्स की जयंती प्रतिवर्ष मनाने की सहमति का स्वागत किया। उन्होंने शहीद जगदीश वत्स के बलिदान, अंडमान की सेल्यूलर जेल यात्रा और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद रखने का आह्वान किया।

मदन कौशिक ने कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा और शहीद जगदीश वत्स की जयंती को भविष्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शहीद वत्स के जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं मोतियों की माला से सम्मानित किया तथा तुलसी व फलदार पौधे वितरित किए। कार्यक्रम को भारत भूषण विद्यालंकार, विजय पाल बघेल, सुरेश चन्द्र सुयाल, शशि शर्मा, रजनीकांत शुक्ला, अरुण पाठक, जगदीश लाल पाहवा, देशबंधु, डॉ. वेदप्रकाश आर्य और यशपाल सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजन में अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलौत, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, वीरेन्द्र गहलौत, अशोक चौहान, राकेश चौहान, प्रमेश कुमार, दीपेश कुमार, कमल छाबड़ा, अर्जुन सिंह राणा, ऋषभ गहलौत, कैलाश वैष्णव, श्रीमती मंजुलता उपाध्याय, मंजुलता भारतीय, शोभा गोयल, मनीषा चौहान और राजकुमारी सैनी सहित नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेनानी परिवार के नवयुवकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button