राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट ने कांवड़ सेवा की तैयारियां तेज कीं, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सेवा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में संगठन की बैठक आयोजित कर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई तथा कांवड़ यात्रा के दौरान चलित मेडिकल सेवा और सेवा कार्यों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने चलित मेडिकल सेवा की कमान राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य एवं जिला संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी को सौंपी। डॉ. सुरेश सैनी ने 11 डॉक्टरों की टीम गठित की, जो बहादराबाद से रुड़की एवं भगवानपुर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रियों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगी। क्षेत्रवार जिम्मेदारियों के तहत जिला मोर्चा कार्यकर्ता जोनी सैनी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम धनौरी से बिहारीगढ़ और भगवानपुर तक सेवा कार्य संभालेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शुभम सैनी को रोशनाबाद से बिहारीगढ़ तथा हद्दीवाला से बुग्गावाला तक की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी की टीम सुमन नगर से रुड़की पटरी मार्ग पर निगरानी और सेवा कार्य करेगी। जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू सैनी को जटवाला पुल से कलियर तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं बिट्टू सैनी हर की पौड़ी से कलियर तक सेवा कार्यों का नेतृत्व करेंगे। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। डॉ. दीपमाला को जिला चिकित्सा प्रभारी, बिट्टू सैनी को उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष, सौरभ सैनी को रुड़की सिटी जिला अध्यक्ष, जोनी कुमार सैनी को रुड़की जिला उपाध्यक्ष तथा डॉ. सत्यपाल सैनी को रुड़की जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि संगठन इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर सेवा देने का प्रयास करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सेवा भाव, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश संरक्षक सुशीला देवी, कार्यालय प्रमुख प्रीति चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, श्रीमती नीरज चौहान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



