उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस पर हरिद्वार ने वीर शहीदों को किया नमन, वीर नारियों व परिजनों का हुआ सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार में जिला सैनिक कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, मेयर किरण जैसल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (से.नि.) डॉ. सरिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सूबेदार सुधीर चंद्र तथा शहीद सैनिकों के परिजन, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं और विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button