उत्तर प्रदेश

हर वर्ग समाज एकता फाऊंडेशन सहारनपुर ट्रस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन पर किया गया खाना वितरण

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। हर वर्ग समाज एकता फाऊंडेशन सहारनपुर ट्रस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद एवं यात्रियों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को भोजन वितरित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक शौकीन अल्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों तक भोजन पहुंचाया गया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी साथियों के सहयोग और समर्थन से ही यह सेवा कार्य सफल हो सका संस्था ने सहयोग करने वाले सभी मित्रों का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक शौकीन अल्वी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार कोरी, सरदार महेंद्र सिंह, हैदर अंसारी, शमीम, इजहार, महफुज आलम, स्वराज सिंह, डॉ विनोद, मो आजाद, सैय्यद बिलाल अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button