उत्तर प्रदेश

थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कब्जे से 01 नाजायज चाकू किया बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी, नकबजनी, लूट, नशा तस्करी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक नेमचंद के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गश्त चैकिंग के दौरान अभियुक्त लाखन उर्फ कल्लू पुत्र गोरखा निवासी मोजम्मपुरा जेल चुंगी थाना जनकपुरी सहारनपुर को जिला अस्पताल के पीछे नलकूप के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जनकपुरी पर मु0अ0स0 185/26 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button