उत्तर प्रदेश

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा, संगठन मजबूती पर दिया जोर

मासिक बैठक में फ्रंटल संगठनों की समीक्षा, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में फ्रंटल संगठनों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाए और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराने के लिए अभी से जुट जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक आधार पर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है, इसलिए लोगों को जागरूक कर संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर और प्रदेश सचिव मजहरी राणा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से वोट की ताकत के माध्यम से भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री विनोद तेजियन और लियाकत अली ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।

वरिष्ठ सपा नेता चौधरी साजिद, चौधरी अब्दुल गफूर तथा ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएं, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। बैठक को प्रदेश सचिव रूही अंजुम, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विजेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्र पाल, कार्यालय प्रभारी एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी, संदीप सैनी, राजकुमार घटाडा, रमेश पवार, काशिफ अल्वी, मुस्तकीम राणा, फैयाज मलिक, राव मासूम, महेंद्र, राकेश, महजबी खान, रामाशीष यादव, नवाब यादव, नागेंद्र राणा, अच्छन यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में हसीन कुरैशी, इमरान मलिक, मनोज पांचाल, नावेद राणा, रवि कंबोज, अब्दुल रज्जाक, शाहिद मंसूरी, आस मोहम्मद, रफत खान, नदीम कुरैशी, मोहम्मद शारिक, प्रमोद बागी, राजकुमार बिरला, सबरी राजदा, मोहम्मद आफताब, वीरेंद्र यादव, सतीश कुमार, अमित कुमार, राशिद अली, सलीम प्रधान, जिंदा हसन, मोहम्मद लुकमान, मोहम्मद मुकर्रम, विजेंद्र विश्वकर्मा, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button