स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व मेयर गौरव गोयल बोले रक्तदान सबसे बड़ा महादान

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
रुड़की। पुरानी तहसील स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य का कार्य है, जिससे अनेकों जीवन बचाए जाने में मदद मिलती है। हमारे शरीर में ईश्वर ने जो खून दिया है वह हमारे देश, हमारे समाज तथा मानव कल्याण के सेवा के लिए काम आए तभी उसका सदुपयोग माना जाता है। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रक्तदान सभी दानों से बढ़कर दान कहलाता है और जहां इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं, वहीं मानव जीवन को भी जान प्राण बचाने में इसका उपयोग हम करते हैंं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का कार्य सराहनीय है। शिविर आयोजक डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता लाने तथा वंचित लोगों के जीवन को बचाने के लिए हम प्रयास करते हैं, जिसमें हमारे संस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहता है और समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर में सभी लोग स्वैच्छिक रूप से बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, वे भी बधाई के पात्र हैं।

रक्तदाताओं द्वारा कुल चालीस यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर पंडित पवन कुमार वत्स, पंडित अंकित कुमार वत्स, अनुज जिंदल, आलोक मल्होत्रा, पवन धीमान, जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अध्यक्ष डॉ० अमित कुमार, डॉक्टर प्रियांशु सैनी, वंश त्यागी, गौरव गोस्वामी व सना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।



