उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द करे सरकार, 700 रुपये प्रति कुंतल मूल्य मिले: भगत सिंह वर्मा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर के नागल क्षेत्र स्थित ग्राम पनियाली में भारतीय किसान यूनियन वर्मा एवं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 रुपये प्रति कुंतल करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराने तथा देरी से भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती लागत के बावजूद किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और जिले की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर किसान आंदोलन तेज करेंगे और 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री आसीम मलिक ने किया। बैठक में जिला प्रभारी हैदर अंसारी, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह, बंटी, महेंद्र सिंह, जगतार सिंह, मिंटू सिंह, भूपेंद्र सिंह, सरदार जनरैल सिंह, सरदार भगत सिंह, सरदार कृपाल सिंह, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, सुबे सिंह, सरदार ऋषिपाल सिंह, सुखपाल सिंह, शेखर सिंह, अनिल कुमार और अमरजीत सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button