उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद ने जताया नेपाल में हुई जल त्रासदी पर गहरा दुख

बहुत दुखदायी है नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। नेपाल में आयी भीषण जल त्रासदी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए आपदा में जाने गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से मृतकों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा बहुत ही दुखदायी है। भयंकर रूप से आयी बाढ़ में हजारों लोगों की जान चली गयी। हजारों लोग घरों से बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के चिंताजनक नतीजे सामने आने लगे हैं। सभी देशों और जनता को पर्यावरणीय संकतों को समझते हुए प्रकृति के संरक्षण के लिए कदम उठाने चाहिए। जिससे इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत सरकार और सभी देशों को मिलकर नेपाल को अधिक से अधिक सहायता देनी चाहिए। जिससे पीड़ितों को मदद मिल सके। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि नेपाल में बाढ़ के रूप में आयी आपदा बहुत ही हृदय विदारक घटना है। इससे जो मानवीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई असंभव है। मां गंगा से प्रार्थना है कि आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवारजनों को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करे। श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मृतकों के परिजनों को अधिक से अधिक सहायता दिलाने की मांग करेगा।

Related Articles

Back to top button