महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, 65 वर्षीय बुजुर्ग पर मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)
पारस कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने शेदपुरा निवासी 65 वर्षीय जय कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गांव में किसी बात को लेकर महिला और बुजुर्ग के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई और इसी दौरान बुजुर्ग ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी।

इसके बाद पति ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जय कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



