भाई-बहन के स्नेह की डोर में बंधा पवित्र पर्व है रक्षाबंधन: शिवा चौहान

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म और संस्कृति में रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट प्रेम का प्रतीक पवित्र पर्व है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के साथ ही एक-दूसरे के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी का संदेश देता है। शिवा चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा देकर सराहनीय पहल की है। प्रदेश सरकार महिला कल्याण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

महिला कल्याण योजनाओं और लखपति दीदी योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भी महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर दिया जाता है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार संचालित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।



