स्वामी कैलाशानंद गिरी ने किया शिव साधना का समापन
भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं महादेव शिव: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने शुक्रवार को श्रावण पूणिॅमा के अवसर पर श्री दक्षिण काली मंदिर घाट पर महादेव शिव का विशेष अभिषेक, गंगा पूजन, स्नान और पंचगव्य प्राशन कर पूरे सावन की गयी विशेष शिव साधना का समापन किया। इस दौरान कई संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। साधना के समापन के उपरांत श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवाधिदेव महादेव शिव ही संसार की उत्पत्ति और संहार के कारक हैं। समस्त सृष्टि शिव से उत्पन्न होती है और उनमे ही समाहित हो जाती है। उन्होंने कहा कि महादेव शिव अपने भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं। सावन उनकी कृपा प्राप्त करने सबसे उत्तम अवसर है। सभी भक्तों को सावन में नियमपूर्वक शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। इससे परिवार का कल्याण होता है। सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अंनतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेय गिरी, महंत गोविंददास, स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री ने साधना पूर्ण होने पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि समस्त संसार को साधना का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। देश और समाज में नवीन ऊर्जा का संसार होगा। जिससे देशवासियों के कल्याण और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि गुरूदेव की साधना सभी के लिए कल्याणकारी होगी। इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित श्री दक्षिण काली मंदिर के संत व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे और स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।



