उत्तर प्रदेश

2027 की तैयारी में जुटे डॉ.शादाब अंसारी, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान से की अहम मुलाकात

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सहारनपुर नगर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. शादाब अंसारी ने पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर उनसे आत्मीय भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में बेहट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमर अली खान तथा देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गई। खासतौर पर सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर पीडीए गठबंधन को और अधिक मजबूत करने तथा मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने डॉ.शादाब अंसारी को अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

बैठक में नई सोच और नए नेतृत्व के साथ पीडीए की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान बरकत अंसारी, डॉ.शकूर अहमद, पूर्व प्रधान महबूब हसन, साजिद हसन, एडवोकेट मोहम्मद अली, एडवोकेट मुस्तकीम अंसारी, रिजवान भाई, डॉ.आबिद हसन, अमजद अली, तसव्वुर हयात, सदाकत अली, राशिद मलिक, इम्तियाज मलिक, साहिब गौर, दिलशाद मलिक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button