उत्तराखंड

सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर सिडकुल पुलिस की सख्ती, चार हिरासत में

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। राहगीरों को हो रही परेशानी और आम लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सड़क पर सरेआम हंगामा और हुड़दंग कर रहे थे। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा भी उनका विरोध किया गया। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में शिवकुमार (40), पुत्र देवतादीन यादव, निवासी कृपाल नगर रावली महदूद; सुमित कुमार (20), पुत्र शिवकुमार, निवासी उपरोक्त; चिंटू (21), पुत्र चरण सिंह, निवासी ग्राम औरंगाबाद मितरोली, हरियाणा, हाल निवासी कृपाल नगर रावली महदूद; तथा सौरभ कुमार (23), पुत्र दिनेश कुमार, निवासी कृपाल नगर रावली महदूद शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button