उत्तराखंड
पुष्पराज सैनी जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के डायरेक्टर मनोनीत किए गए

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी पूर्व चेयरमैन पुष्पराज सैनी को जिला सहकारी बैंक हरिद्वार, उत्तराखंड सरकार द्वारा डायरेक्टर मनोनीत किए गए। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वामी यतिस्वरानंद का क्षेत्र की जनता एवं सैनी समाज की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। पुष्पराज सैनी ने कहा मैं अपने अनुभव एवं समर्पण से जिला सहकारिता बैंक में मिली इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। और क्षेत्र एवं जिला सहकारिता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दूंगा। उत्तराखंड सरकार द्वारा जिला सहकारिता बैंक में डायरेक्ट मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।




