उत्तराखंड

कुंभ मेला शुरू होने में चार महीने शेष, सड़कों और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि कुंभ मेला शुरू होने में मात्र चार महीने शेष रह गए हैं। लेकिन शहर में सड़कों और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। मीडिया को जारी बयान में स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कुंभ मेला कार्यो पर नजर रख रहे हैं। इसके बावजूद कुंभ मेले से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही की वजह से कुंभ कार्य अधूरे पड़े हैं।

शहर से लेकर देहात तक सड़कों और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। मात्र चार महीने में कुंभ से जुड़े कार्य किस प्रकार पूरे हो पाएंगे। इसको लेकर संत समाज चिंतित है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन तेजी से कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के दिव्य और भव्य कुंभ के निर्देशों को साकार करे। जिससे कुंभ स्नान के लिए वाले अखाड़ों के संतों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

Back to top button