उत्तराखंड

कुंभ 2027 का निमंत्रण देने मुख्यमंत्री से मिले एनवायरमेंट बाबा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर संत समाज की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (एनवायरमेंट बाबा) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें कुंभ मेला 2027 के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं राज्य मंत्री धीरेंद्र सिंह पंवार तथा अंकुर भारद्वाज कुकरेजा भी उपस्थित रहे। इस दौरान कुंभ मेला 2027 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश से जोड़ने को लेकर भी चर्चा हुई। एनवायरमेंट बाबा अरुण गिरी जी महाराज ने बताया कि कुंभ मेले के अवसर पर 10,008 फलदार वृक्ष भेंट किए जाएंगे, जिन्हें सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि कुंभ भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का विश्वस्तरीय पर्व है।

आगामी कुंभ को दिव्य, भव्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित करने के लिए संत समाज पूरी तरह तैयार है। कुंभ के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गंगा की निर्मलता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 को सफल बनाने में संत समाज के सहयोग और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान कुंभ आयोजन की तैयारियों तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया।

Related Articles

Back to top button