NRLM की समीक्षा बैठक में आजीविका योजनाओं को गति देने के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (USRLM) की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित NRLM के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में SHG सदस्यों के बैंक खातों का LOKOS में अपडेशन, KYC, SMC तथा SHG, VO एवं CLF के ऑडिट को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बिना बैंक खाते वाले SHG और अपूर्ण प्रोफाइल वाले समूहों की प्रोफाइल पूर्ण करने तथा सभी इकाइयों के ट्रांजैक्शन पूरे करने को कहा गया। ई-बुककीपर के माध्यम से ग्राम पंचायतवार कार्य समय पर पूरा कराने, IPRP की भर्ती तथा CLF में मैनेजर एवं अकाउंटेंट की ब्लॉक स्तर पर भर्ती के निर्देश भी दिए गए। VPRP के तहत Entitlement Plan एवं Livelihood Plan तैयार कर ग्राम सभा के माध्यम से GPDP में सोशल डेवलपमेंट प्लान के साथ प्रस्तुत करने को कहा गया।

अधिकारियों ने RSETI के सभी प्रशिक्षण समय से पूरा कराने के साथ स्मॉल एंटरप्राइजेज एवं इंटरलूनिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बीमा सखी, FLCRP एवं BC सखी की ट्रेनिंग भी RSETI के साथ समन्वय कर कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को लखपति दीदियों की आजीविका बढ़ाने के लिए लाइन डिपार्टमेंट, ग्रामोत्थान एवं अन्य विभागों से समन्वय कर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NRLM से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका मजबूत हो सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी हरिद्वार, स्टेट मिशन मैनेजर दिवाकर पुरोहित, SPM विनकेश, SPM चरणजीत, UPSRLM से दुर्गा गैरोला, छह ब्लॉकों के BDO, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सूरज कुमार, MIS दानेश सहित ग्रामोत्थान टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



