उत्तराखंड

दूसरे दिन भी चला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पीला पंजा

बाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क व फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त करने तथा आगामी कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में दूसरे दिन भी नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही कई लोगों ने स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button