उत्तर प्रदेश

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का महान शिल्पकार माना जाता है। आधुनिक युग में विज्ञान और तकनीक के विकास के संदर्भ में उनके योगदान और आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा और वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी महापुरुषों और देवी-देवताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी और प्रदेश सचिव रतन यादव ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और पीडीए के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। इस दौरान 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर कासिफ अल्वी, हसीन कुरैशी, मंजू रानी, डॉ. चेतन भारद्वाज, कुलदीप हंस, नरेंद्र खटियान, सुमित खोटियान, रिजवान चौधरी, जिंदा हसन, शाहिद मंसूरी, वेदपाल पटनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button