उत्तराखंड
व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर होगी चर्चा
जीएसटी, खाद्य सुरक्षा, आयकर और नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक सोमवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि बैठक में व्यापारियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से जीएसटी विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, आयकर विभाग, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं, विभागीय कार्यवाही तथा व्यापार हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की।




