जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क के नवीनीकरण का शुभारंभ
2.68 करोड़ की लागत से होगा सड़क का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण

कलयुग दर्शन (24×7)
पारस कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पार्क, यातायात सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

जटवाड़ा-शिवालिकनगर मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के सहयोग से रानीपुर विधानसभा में विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्रवासियों ने सड़क का कार्य शुरू होने पर विधायक आदेश चौहान और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, योगेंद्र सैनी, महामंत्री अंकुर पालीवाल, भगत सिंह, सुरेंद्र पाल, हंसराज कटारिया, रजनी वर्मा, चमन चौहान, आकाश कुमार, आकाश चंचल, पवनदीप, सचिन सैनी, लव चौहान, किरण वर्मा, भावेश सिखोला, गुलाम साबिर, सारिका, विनोद चौहान, अमित कुमार, अनिल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



