उत्तराखंड

राधा अष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे राधे-राधे के जयकारे

दिव्य झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, भक्तों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

रुड़की। 18वें श्री राधा रानी अष्टमी जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर, पुरानी तहसील से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों से होते हुए देर रात मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान श्री राधा रानी की दिव्य झांकियां, कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन और भजन-कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ पर राधा रानी की सुंदर झांकी सजाई गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने राधा रानी के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन और नृत्य कर भक्ति भाव प्रकट किया। शोभायात्रा के समापन पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में झांकियों में शामिल कलाकारों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य राधा अष्टमी के माध्यम से भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश देना है। आयोजन में समाजसेवियों और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, समाजसेवी नवीन कुमार जैन एडवोकेट, ध्रुव गुप्ता, अंकुश राज एडवोकेट, पंडित पवन वत्स, पंडित अंकित वत्स, सुनील यादव, मुदित गर्ग, राजीव गुप्ता, अभिषेक मित्तल, शिवांग सिंघल, रॉबिन गर्ग, पुनीत गोयल, मनोज जैन, श्याम सुंदर, मोहित अग्रवाल, चंद्र मोहन, प्रतीक गर्ग, नरेश रोड, आदित्य त्यागी, हर्ष शर्मा, अर्जुन सिंह, अंशुल शर्मा, अमन कुमार, वंश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button