उत्तर प्रदेश

एटीएम बदलकर 44 हजार रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

11 एटीएम कार्ड और 3210 रुपये बरामद, पुलिस ने भेजा न्यायालय

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एटीएम बदलकर खाते से 44 हजार रुपये निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 एटीएम कार्ड और 3210 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, विपिन कुमार निवासी न्यू शारदा नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन उर्फ जंघी पुत्र राजकुमार, निवासी आलमगीरपुर दुधली, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को जेल चुंगी के पास एटीएम से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button