उत्तराखंड

दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग व दबिश के दौरान नानू पुत्र रशीद निवासी मदनपुरी, थाना मंडी, हाल निवासी मदीना कॉलोनी उर्फ मिद्दा कॉलोनी, हलालपुर चिलकाना रोड और फजलुर्रहमान पुत्र शौकत अली निवासी राजपूत कॉलोनी, थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त संबंधित पुराने मुकदमों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के चलते वांछित थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Back to top button