उत्तराखंड

भैंस चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की भैंस और वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। जनकपुरी थाना पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंस तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विलेज गार्डन तिराहे के पास से हसीन पुत्र अनवर निवासी मोहम्मदपुर गाड़ा, थाना जनकपुरी और फैजान पुत्र मोहम्मद हासिम निवासी घुन्नाखंडी, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया।

वादी वस्फुर्रहमान उर्फ पप्पू की तहरीर पर थाना जनकपुरी में मुकदमा संख्या 239/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 331(3), 112 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Back to top button