10 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा मार्का देशी शराब की 10 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी से ईदगाह रोड की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर चेकिंग के दौरान अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र लाल सिंह, निवासी रविदास मंदिर के निकट मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना कुतुबशेर में मुकदमा संख्या 448/2026 के तहत धारा 63 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।



