बड़ी रामलीला में कैलाश लीला, रावण अत्याचार और वेदवती संवाद का मंचन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। धर्मनगरी में रामलीला मंचन का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न रामलीला समितियों द्वारा रामलीला के प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। इसी क्रम में 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव का आयोजन कर रही श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार (बड़ी रामलीला) के मंच पर मंगलवार रात कैलाश लीला, रावण अत्याचार और वेदवती संवाद का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी गण और रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के अभिनय की सराहना की। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति का संदेश समाज तक पहुंचता है।

ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने आयोजन की सफलता में पदाधिकारियों, कलाकारों और रामलीला प्रेमियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्रवक्ता डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि हर वर्ष रामलीला में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्धक है। रविंद्र अग्रवाल ने भी आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से रामलीला से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर दादा गुरु भगवत शर्मा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



