उत्तराखंड

एसएसपी ने बदले पुलिस सर्किलों के प्रभारी, दो नए सर्किल बढ़े

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। जिले में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में दो नए पुलिस सर्किल बढ़ाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत नौ सर्किलों में सीओ की तैनाती करते हुए संबंधित कोतवालियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। बहादराबाद सर्किल में एएसपी/सीओ देवव्रत जोशी को बहादराबाद और कलियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर सर्किल की जिम्मेदारी सीओ शिशुपाल नेगी को दी गई है, जिसके अंतर्गत नगर और श्यामपुर कोतवाली रहेंगी। ज्वालापुर सर्किल में सीओ संजय चौहान को ज्वालापुर और पथरी, जबकि सदर सर्किल में सीओ सुरेंद्र बलूनी को सिडकुल कोतवाली और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह रुड़की सर्किल में सीओ ओशिन जोशी के अधीन रुड़की और गंगनहर, मंगलौर सर्किल में सीओ अभिनय चौधरी के अधीन मंगलौर और झबरेड़ा तथा लक्सर सर्किल में सीओ देवेंद्र सिंह नेगी को लक्सर और खानपुर की जिम्मेदारी मिली है। भगवानपुर सर्किल में सीओ सुमित पांडे को भगवानपुर और बुग्गावाला तथा रानीपुर सर्किल में सीओ दक्ष शोखंद को रानीपुर और कनखल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के इस फेरबदल से सर्किल स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत होने के साथ कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button