उत्तराखंड

सुभाष नगर की समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल को सपा का समर्थन

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। हाईटेंशन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग और सीवर लाइन बिछाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सुभाष नगर में भूख हड़ताल कर रहीं किरण सिंह को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने समर्थन दिया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचे महंत शुभम गिरी ने कहा कि स्थानीय विधायक, प्रशासन और शिवालिक नगर पालिका प्रशासन जनसमस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने सुभाष नगर में हाईटेंशन विद्युत लाइन को जल्द शिफ्ट करने तथा सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान शिवानंद बाबा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button