उत्तराखंड

नारसन बॉर्डर पर कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के संघर्ष का ऐलान

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

रुड़की। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के हरिद्वार आगमन पर नारसन बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हरिद्वार में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी हरिद्वार पहुंचीं। नारसन बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने चुनाव आयोग पर सत्ताधारी दल के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आम नागरिकों के वोट काटे जा रहे हैं।

कांग्रेस देशभर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश प्रभारी का स्वागत करने वालों में विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व मेयर गौरव गोयल, जितेंद्र पंवार, मोनू प्रधान, चेयरमैन मोइनुद्दीन अंसारी, राव शेर मोहम्मद, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, गौरव गर्ग, तुषार गोयल, अनूप शर्मा और दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button