उत्तर प्रदेश
अवैध चाकू के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान जिला अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से तरुण अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा, निवासी होमगार्ड वाली गली, थाना जनकपुरी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा संख्या 260/26, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




