उत्तराखंड

केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में एक सशक्त कदम: डॉ विशाल गर्ग

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार यह बजट विकास, रोजगार और नवाचार के नए अवसर खोलता है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। निश्चित रूप से यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक पहल है।

वित्तीय अनुशासन, समावेशी विकास और परिणामोन्मुख शासन के सिद्धांतों पर आधारित यह बजट आर्थिक प्रगति को गति देने, जन अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने तथा सबका साथ सबका विकास की भावना के अनुरूप विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, एमएसएमई और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के क्षेत्रों को बढ़ावा, कर प्रणाली में सरलीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना और मध्यम वर्ग को राहत इस बजट की जनोन्मुखी और सुधारवादी सोच को दर्शाते हैं। यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक संतुलन और सतत विकास के माध्यम से भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर और अधिक सशक्त बनाने का ठोस आधार प्रदान करता है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button