उत्तर प्रदेशप्रशासन

सहारनपुर पुलिस विभाग को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी ऋषिपाल भाटी का असामयिक निधन

सेवा और समर्पण को सलाम, ऋषिपाल भाटी को सहारनपुर पुलिस की श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर की पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी ऋषिपाल भाटी का असामयिक निधन हो गया। वर्ष 1998 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए ऋषिपाल भाटी, अपने सेवा काल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। दिवंगत अधिकारी को आज पुलिस विभाग ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर समेत तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। पुलिस विभाग ने इस दुःखद घड़ी में शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति मिले। ऋषिपाल भाटी के निधन से सहारनपुर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button