उत्तराखंड

हरिद्वार के शादाब सलमानी की बड़ी उड़ान, ‘भाभी जी घर पर हैं’ फिल्म में निभा रहे किरदार

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। धर्मनगरी के युवाओं का हुनर अब मायानगरी मुंबई में जमकर बोल रहा है। हरिद्वार के ज्वालापुर (ईदगाह रोड) निवासी युवा अभिनेता शादाब सलमानी ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाने के बाद, शादाब अब लोकप्रिय शो भाभी जी घर पर हैं’ पर आधारित फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म हाल ही में सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग हमारे अपने प्रदेश उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों देहरादून और मसूरी में हुई है। शादाब सलमानी ने बताया कि शूटिंग के दौरान उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है जिससे राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस फिल्म का निर्माण दा इम्प्रेशंस ग्रुप के बैनर तले किया गया है। शादाब सलमानी इस फिल्म में भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों जैसे रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। शादाब इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म कटपुतली जान्हवी कपूर की फिल्म मिली और मशहूर टीवी सीरियल जिंदगी की महक में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। युवाओं के लिए बने प्रेरणा। इतने बड़े कलाकारों के बीच हरिद्वार के शादाब को भूमिका में देखकर स्थानीय लोगों और युवाओं में काफी खुशी है। शादाब की इस सफलता को जिले के अन्य उभरते हुए कलाकारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button