माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने किया विशेष बैठक का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो. नदीम (संपादक)
हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड स्वतंत्र सैनी के स्कूल कमलेश मैमोरियल स्कूल राम धाम में हुई बैठक में 19 मई को महाराजा भागीरथ जयंती मनाने पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में मंथन कर दो टीम का गठन किया गया एक टीम द्वारा सुबह 9 बजे भागीरथ बिंदु पर पहुंच कर महाराजा भागीरथ को स्नान करा कर पूजा अर्चना की जाएगी।
श्याम के समय संगठन बहादराबाद में छठ घाट पर पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक राजेंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष सिकंदर सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ दीपमाला की मौजूदगी में ये निर्णय लिया गया। सभा में जिला अध्यक्ष ने समस्त क्षेत्रवासियों को शाम के समय महाराजा भागीरथ जयंती के उपलक्ष में बहादराबाद शाम 5 बजे आने का आहवान किया।
प्रदेश उत्तराखंड संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने बताया कैसे महाराजा भागीरथ के द्वारा तीन बार घोर तपस्या कर मां गंगा को पृथ्वी पर लाया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने बताया कि हम जल्द ही शासन प्रशासन से मांग करेंगे कि महाराजा भागीरथ घाट बहादराबाद में भी बनाया जाए। जैसे गंगा किनारे रुड़की में बनाया गया है।
मीटिंग में मुख्य रूप से आचार्य प्राणनाथ बिट्टू सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्रीति, जिला मंत्री सोनिया, जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी, जिला महामंत्री नीटू पांचाल, जिला उपाध्यक्ष डा रविंदर एवं संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
[banner id="7349"]