उत्तर प्रदेश

23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे: चौ नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश किया जाना चाहिए। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जैसे महान आदर्श पुरुष की विचार धारा जन जन तक पहुंचे इसके लिए राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता 23 दिसम्बर को चौधरी साहब की जयंती पर हसनपुर चुंगी से लेकर दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, घंटाघर होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक (अस्पताल चौक) तक पद यात्रा निकालेंगे।

इस दौरान किसानों को सम्मानित किया जाएगा साथ साथ ही खेलो में प्रतिभा दिखाने वाली बेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, चौ जगपाल नवादा, लल्लन सिंह, रामपाल सिंह, उसंदर सिंह, कमल सोनकर, राहुल, शहजाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button