उत्तर प्रदेशराजनीति

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्री की जयंती पर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि यह जयंती केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराने का दिन है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने डॉ. राम मनोहर लोहिया और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर पार्टी को संगठनात्मक रूप से सशक्त किया। उनका जीवन समाजवाद, समानता और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। चौधरी अब्दुल वाहिद अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

सपा प्रदेश सचिव मजिहर राणा एवं पूर्व मंत्री विनोद तेजियां सपा प्रदेश आमंत्रित सदस्य रतन यादव पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र को ‘छोटे लोहिया’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने जन आंदोलनों के माध्यम से समाज में चेतना लाने का कार्य किया और पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी सपा वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल कपूर हाजी खुर्शीद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जमाल साबरी काशिफ अल्वी मास्टर राजवीर यादव शाहजमा एडवोकेट हसीन कुरैशी महेंद्र राकेश महजबी खान शाहिद मंसूरी रिजवान बिलाल चौधरी जुमला सिंह चौधरी कुंवर पाल अहमदपुर दिलशाद साकिब मोहम्मद आफताब कुर्बान वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button