उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नानौता पुलिस का व्यापक अभियान: महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर, नानौता। थाना नानौता पुलिस ने मिशन शक्ति फेज़ 5.0 और राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं के लिए एक विशाल जागरूकता अभियान संचालित किया। एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में चौपालें लगाकर और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। अभियान के तहत ग्राम सिजूड़, सोना, अर्जुनपुर, कमालपुर, एवं बागडोली सहित अनेक स्थानों पर महिलाओं की चौपालें आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त, ग्रीन फील्ड एकेडमी, कस्बा नानौता में छात्राओं के लिए विशेष साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीके, डिजिटल अरेस्टिंग की झूठी अफवाहों से बचने और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। थाना नानौता पुलिस ने मोहल्ला सर्वज्ञान, मेन मार्केट, ओलेरा रोड, मित्रगढ़ रोड, गुरुद्वारा चौक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं को जागरूक किया तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए।

सरकारी योजनाओं और कानूनों पर जोर
जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे -विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, एवं बाल कल्याण व सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली समझाई गई ताकि पीड़ित महिलाएं आसानी से मदद प्राप्त कर सकें। मिशन टीम ने उपस्थित जनों को गुड टच व बैड टच के विषय में संवेदनशील जानकारी दी, बाल मजदूरी न कराने की अपील की, और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों के विषय में भी जागरूक किया।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर किए साझा-
मिशन शक्ति पुलिस टीम ने सुरक्षा संबंधी किसी भी आपात स्थिति के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों को 1090- वूमेन पावर लाइन, 1930- साइबर हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड लाइन, 112- पुलिस, आपातकालीन सेवा, 1076 को साझा कर याद रखने पर जोर दिया। ‌थाना नानौता पुलिस ने स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button