उत्तर प्रदेश

एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान तेज

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

देवबंद। जनपद में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में व्यापक साइबर अपराध जागरूकता वाल पेंटिंग अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत थाना व चौकी क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर दीवारों पर साइबर अपराध से बचाव संबंधी संदेश लिखवाए जा रहे हैं। अभियान को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए मंगलौर चौकी इंचार्ज चौधरी अजब सिंह एवं खानकह चौकी इंचार्ज संदीप सिंह युद्ध स्तर पर वाल पेंटिंग कराने में जुटे हुए हैं। पुलिस द्वारा स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों की दीवारों पर स्पष्ट एवं सरल भाषा में साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ अंकित की जा रही हैं।

वाल पेंटिंग में आम नागरिकों को बताया जा रहा है कि यदि वे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, अवैध नशा बिक्री या किसी भी प्रकार के डिजिटल अपराध का शिकार होते हैं, तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, मोबाइल नंबर 7839876635 अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें। साथ ही यह भी संदेश दिया जा रहा है कि साइबर अपराध होने पर देर न करें, समय पर सूचना देने से धनराशि की रिकवरी और अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में डिजिटल सतर्कता और जागरूकता पैदा करने का एक सशक्त माध्यम है। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी या ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वाल पेंटिंग के माध्यम से दी जा रही जानकारी सरल, प्रभावी और हर वर्ग तक पहुंचने वाली है, जिससे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button