उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी मिशन शक्ति टीम, बाजार से स्टेशन तक चला जागरूकता अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत रविवार को महिला थाना पुलिस ने शहर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। महिला थाना प्रभारी कुसुम भाटी के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिला थाना से एसआई प्रमोद, महिला हेड कांस्टेबल 706 सुंदरी, महिला हेड कांस्टेबल रीता, महिला होमगार्ड पूनम व ममता की टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी पार्क, घंटाघर, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, कलेक्ट्रेट चौराहा, रामपुर चौक, स्कूलों एवं बाजार क्षेत्रों में जाकर जागरूकता फैलाई। टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर फ्रॉड के नए तरीकों सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर विस्तार से समझाया गया।

इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिसमें 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा प्रमुख रूप से शामिल रहीं। जागरूकता के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अभियान से महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button