उत्तर प्रदेश

इकरा हसन पीड़ितों के साथ डटीं रही, रिहाई तक नहीं छोड़ा साथ

टीम इकरा हसन रिहाई तक डटी रही

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

जसाला हत्याकांड में पीड़ित पक्ष ओर कश्यप समाज के लोगों को जेल भेजे जाने से जमानत से लेकर रिहाई तक सांसद इकरा हसन स्वयं और उनकी टीम मौजूद रही देर रात थाना सदर बाजार से सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत दिए जाने के उपरांत सुबह जेल से रिहाई तक इकरा हसन ओर कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप व अन्य पांच कश्यप समाज के युवाओं के रिहा होने पर इकरा हसन के मामा साजिद चौधरी, वसीम चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा नेमाला डालकर उनका स्वागत किया।

साजिद चौधरी और टिंकू अरोड़ा ने कहा इस सरकार में न्याय मांगना भी पाप हो गया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। एक पीड़ित परिवार क्या न्याय की गुहार लगाने के लिए अधिकारियों के पास किसी विपक्ष के जनप्रतिनिधि के साथ भी नहीं जा सकता तो पीड़ित पक्ष कहाँ जाएगा। चौधरी इकरा हसन प्रत्येक पीड़ित परिवार ओर पीडीए के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ी है और खड़ी रहेगी और देर रात पीड़ित परिवार को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास रवाना हो गई है। समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ लगातार जंग लड़ने का काम कर रही है और इसका सीधा उदाहरण इकरा हसन द्वारा देर रात तक थाना सदर बाजार में धरने पर बैठकर पीड़ित परिवार के लोगों को जमानत दिलवाने के बाद ही अपना धरना समाप्त किया है।

वसीम चौधरी, फैसल सलमानी, सलीम अख्तर और फरहाद गढ़ा ने कहा पीड़ित परिवार की लड़ाई को लखनऊ से लेकर न्यायालय तक लड़ने का काम चौधरी इकरा हसन और समाजवादी पार्टी करेगी। कश्यप समाज के जिला अध्यक्ष मांगेराम कश्यप भी बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोगों के साथ मौजूद रहे और कहा कि आए दिन कश्यप समाज के लोगों पर जो अत्याचार किया जा रहा है उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मोनिश पुत्र पूर्व सांसद, रोहित कश्यप, रवि कश्यप, राहुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, हेमंत कश्यप, हरपाल कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

Related Articles

Back to top button